Skip to content

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

इंटरनेशनल न्यूज़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में खामेनेई की मौत का दावा किया और उन्हें इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक बताया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर, मिलिट्री और दूसरी सुरक्षा और पुलिस फोर्स के सदस्य अमेरिका से इम्यूनिटी मांग रहे हैं।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, 'इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई मर गए हैं। यह सिर्फ ईरान के लोगों के बारे में इंसाफ नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है,जिन्हें खामेनेई और उनके खून के प्यासे गुंडों ने मार डाला या घायल कर दिया।' ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के दूसरे नेता भी मारे गए हैं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसियों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या की पुष्टि करते हुए उन्हें "शहीद" घोषित किया है. यह बयान ट्रंप द्वारा खामेनेई की हत्या की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है, खामेनेई की मौत पर ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है और सात दिनों का सार्वजनिक अवकाश भी रखा गया है।