Skip to content

Gold-Silver Price : सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट

Gold-Silver Price : सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बिज़नेस : सोने और चांदी के दाम में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी 11 हजार रुपए और 28 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोने का दाम बीते हफ्ते 11,181 रुपए कम होकर 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,399 रुपए पर था।

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,34,852 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,45,093 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,10,414 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,799 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 28,124 रुपए कम होकर 2,32,364 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,60,488 रुपए प्रति किलो था।