Skip to content

सोना-चांदी के दामों में हुआ फिर से उछाल, देखें ताजा रेट

सोना-चांदी के दामों में हुआ फिर से उछाल, देखें ताजा रेट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बिज़नेस : सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,49,000 रुपये पहुंच गया, जो मंगलवार को 1,42,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,38,570 रुपये दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले यह 1,32,060 रुपये थी। वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी आई है। चांदी का भाव 2,43,800 रुपये तक पहुंच गया, जो पहले 2,22,300 रुपये था।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बढ़ती महंगाई और संभावित ब्याज दरों में वृद्धि के कारण केंद्रीय बैंकों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने की आकर्षण कम हो जाता है, क्योंकि इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता।