Skip to content

डलहौजी घूमने गए पंजाब के टूरिस्ट की कार खाई में गिरी

डलहौजी घूमने गए पंजाब के टूरिस्ट की कार खाई में गिरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल डलहौजी में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हो गया। यह हादसा पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत जन्दरीघाट-करेलनू रोड पर रात करीब 2:10 बजे हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के कुछ युवक और युवतियां डलहौजी घूमने गए थे। इस दौरान डलहौजी के गांधी चौक के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान गाड़ी में सवार 2 युवकों और एक युवती की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। वह काफी प्रयास के बाद खाई तक पहुंचे पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों मृतकों के जालंधर निवासी होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने परिवारों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।