Skip to content

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की सर्जरी के दौरान मौत के मामले में चार डॉक्टरों पर FIR दर्ज

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की सर्जरी के दौरान मौत के मामले में चार डॉक्टरों पर FIR दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : अमृतसर में चर्चित बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की सर्जरी के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के चार डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस जांच के बाद दर्ज किया गया है। वरिंदर घुम्मन के पिता भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर गठित एसआईटी की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

शिकायत के मुताबिक, वरिंदर घुम्मन के पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी सर्जरी की गई। आरोप है कि सर्जरी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन न करने के आरोप लगाए हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद एसआईटी का गठन किया गया, जिसने जांच के दौरान चार डॉक्टरों को आरोपी ठहराया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और मरीज के इलाज से जुड़े सभी मेडिकल रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए गए हैं। सर्जरी के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया, डॉक्टरों की भूमिका और आपात स्थिति में उठाए गए कदमों की जांच की जा रही है।