Skip to content

दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध हालत में मौ'त, चैक पोस्ट के अंदर मिले श'व

दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध हालत में मौ'त, चैक पोस्ट के अंदर मिले श'व
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए हैं। यह घटना बेहद रहस्यमयी बनी हुई है, क्योंकि दोनों की मौत गोली लगने से हुई और एक मृतक की लाश कुर्सी पर पाई गई, जबकि दूसरे की लाश चारपाई पर पड़ी थी। यह शव पुलिस चौकी के अंदर मिलने के बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया।

मृतकों में एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार शामिल हैं। दोनों की मौत की जानकारी तब हुई, जब चौकी से कई बार कॉल करने पर किसी ने जवाब नहीं दिया। घटनास्थल की जांच करने पहुंचे गांव के सरपंच कमलजीत सिंह ने देखा कि एएसआई की लाश कुर्सी पर पड़ी थी, जबकि होमगार्ड की लाश चारपाई पर मिली। दोनों के पास से गोलियों के खोल मिले, जिससे यह साफ हुआ कि हत्या के पीछे एक योजनाबद्ध कार्रवाई हो सकती है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस को संदेह है कि यह हत्या ही हो सकती है, क्योंकि दोनों शवों की स्थिति यह दर्शाती है कि हमला पहले एएसआई पर हुआ, और फिर होमगार्ड को निशाना बनाया गया।

हालांकि, पुलिस इस मामले को आतंकी हमले या गैंगस्टर गैंग से जोड़ने से पहले पूरी जांच कर रही है। चौकी पाकिस्तान सीमा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है, जिससे इसे आतंकी कनेक्शन से जोड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। BSF के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की, लेकिन इस बात का अभी कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला कि यह एक आतंकवादी हमला था।