Skip to content

जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरों से हुई लैस , अब हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड

जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरों से हुई लैस , अब हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर में पारदर्शिता और सड़क सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल की है। अब ईआरएस ट्रैफिक पुलिस को शहर के प्रमुख चौराहों पर बॉडी कैमरों से लैस कर दिया गया है, ताकि ड्यूटी के दौरान हर कार्रवाई रिकॉर्ड हो सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करना है। बॉडी कैमरों के जरिए चालान, जांच और अन्य कार्यवाही की पूरी रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहेगी, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में सच्चाई सामने लाई जा सकेगी। पुलिस का कहना है कि इस कदम से सड़क हादसों पर नियंत्रण, नियमों का बेहतर पालन और पुलिस-जन विश्वास में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।