Skip to content

पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल , 4 वरिष्ठ नेता BJP में हुए शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल , 4 वरिष्ठ नेता BJP में हुए शामिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने विस्तार को मजबूती देते हुए चार प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत बराड़, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिंह सिद्धू, वरिष्ठ अकाली नेता चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड़ ने BJP का दामन थामा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और केंद्रीय राज्यमन्त्री रवनीत बिट्टू ने सभी को पार्टी में शामिल करवाया।