Skip to content

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले शहर के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी , मचा हड़कंप

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले शहर के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी , मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ई-मेल के माध्यम से कैम्ब्रिज, एम.जी.एन. और पुलिस डी.ए.वी. स्कूलों को धमकी भेजी गई है। वहीं राहत की बात ये रही कि आज शहर के स्कूलों में छुट्टी के कारण स्कूलों में बच्चे नहीं थे। इसे लेकर खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान पुलिस और बम निरोधक दस्तों द्वारा स्कूलों की चैकिंग की जा रही है और इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। आपको बता दें कि कल यानि एक फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर दौरे पर हैं इससे पहले शहर में बम धमाके की खबर से हड़कंप पर गया है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।