Skip to content

अमृतसर में AAP सरपंच की गोलियां मारकर हत्या

अमृतसर में AAP सरपंच की गोलियां मारकर हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : अमृतसर से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। जानकरी अनुसार एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी वजह से हॉल में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने खाने की टेबल पर बैठे सरपंच को निशाना बनाकर सिर में गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए सरपंच ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के मौजूदा सरपंच जरमल सिंह के रूप में हुई है। वह परिवार सहित एक परिचित की शादी में शामिल होने अमृतसर के मैरीगोल्ड मैरिज पैलेस पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक अचानक उनके पास आए और बेहद करीब से फायरिंग कर दी। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मैरिज पैलेस को घेर लिया गया। शादी में शामिल मेहमानों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि हमलावरों ने पहले से रेकी की थी और दूल्हा-दुल्हन के निकलने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।