Skip to content

पंजाब में नौ साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, घर की छत पर उड़ा रहा था पतंग

पंजाब में नौ साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, घर की छत पर उड़ा रहा था पतंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब से हैरान करने वाली खबर है। जानकारी मिली है कि फिरोजपुर के गांव बजीदपुर में नौ साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बच्चा घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी उसे अटैक आ गया। बच्चा छुट्टियों में अपने नानके (नानी के घर) आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार मनमीत शर्मा (09) वासी फिरोजपुर शहर आरएसडी राज रत्तन स्कूल में कक्षा दो का विद्यार्थी था। इन दिनों स्कूल में छुट्टियां होने के चलते वह अपने नानके गांव बजीदपुर गया हुआ था। घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़ा। इसके बाद बच्चा उठ नहीं पाया। आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।