Skip to content

पंजाब में PRTC बसों की हड़ताल खत्म: पांच दिन से था चक्का जाम

पंजाब में PRTC बसों की हड़ताल खत्म: पांच दिन से था चक्का जाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में पांच दिन से चल रही रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद खत्म हो गई। 1600 बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया है। सभी रूटों पर बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। पिछले पांच दिन से सरकारी बसों का संचालन लगभग ठप पड़ा था। राज्य में करीब 1600 बसें पांच दिन से अलग अलग डिपो में खड़ी थी। रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन नेताओं की सरकार के साथ रविवार को बैठक भी हुई थी, लेकिन सोमवार और मंगलवार दोपहर तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।

पंजाब रोडवेज पनबस-पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद खत्म हुई है। इससे पहले हड़ताल के कारण आम लोगों को परिवहन सुविधाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।