Skip to content

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ब्यान आया सामने , पंजाब की सियासत गरमाई

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ब्यान आया सामने , पंजाब की सियासत गरमाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह भले ही अभी BJP में हों, लेकिन उन्होंने खुले तौर पर कहा है कि वह BJP के अंदर भी खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कई नियम हैं। हाईकमान से मिलना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि BJP में शामिल होने के बाद शायद एक या 2 बार ही मैं हाईकमान से मिला हूं। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी कांग्रेस के दिन याद हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव पास हैं लेकिन कोई उनसे सलाह नहीं लेता कि कौन कहां से चुनाव लड़ सकता है।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले बयान को पूरी तरह खारिज करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डॉ. नवजोत सिंह सिद्धू और डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को अस्थिर बताया है। उन्होंने कहा कि वे दोनों कभी कुछ कहते हैं तो कभी कुछ। उनका कोई राजनीतिक स्टैंड नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री बनाने के लिए अटैची काम नहीं करते और बिना फैक्ट्स के ऐसे दावे फैलाना पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना है।

2027 के चुनावों के बारे में बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि भाजपा पंजाब में तभी मजबूत हो सकती है जब वह शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के साथ हाथ मिलाए।