Skip to content

गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला चढ़ाते सेवादार 90 फुट ऊंचाई पर फंसा

गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला चढ़ाते सेवादार 90 फुट ऊंचाई पर फंसा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : अबोहर के गांव गिदड़ा वाली में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब पर चोला चढ़ाते समय एक सेवादार करीब 90 फुट की ऊंचाई पर फंस गया।

कड़ाके की ठंड के बीच वह कई घंटों तक ऊपर ही लटका रहा। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब का सेवादार अभिजोत सिंह (20) सुबह निशान साहिब का चोला बदलने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान ऊपर लगी एक तार टूट गई, जिससे वह नीचे नहीं उतर पाया।

वह करीब 6 घंटे तक 90 फुट की ऊंचाई पर ठंड में फंसा रहा। सेवादार को सुरक्षित उतारने के लिए संगत और गांव वालों ने तुरंत प्रयास शुरू किए।किसी अनहोनी से बचाव के लिए नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया और श्रीगंगानगर से लगभग 150 फुट ऊंचाई वाली बड़ी क्रेन मंगवाई गई। मौके पर पुलिस प्रशासन और आर्मी की टीम भी पहुंच गई।

गांव के युवाओं ने कड़ी मेहनत कर करीब 90 फुट ऊंचे टेंट के पैड खड़े किए और आर्मी के सहयोग से आखिरकार सेवादार को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पूरे गांव ने राहत की सांस ली और वाहेगुरु का शुकराना अदा किया। लगातार कई घंटों तक ठंड में रहने के कारण अभिजोत सिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांववासियों और संगत ने उनके साहस और हिम्मत की सराहना की।