पंजाब : फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक नए शादीशुदा जोड़े की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में चार दिन पहले शादी करके आई दुल्हन की मौत हो गई और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए बडाली अला सिंह थाने के SHO हरकीरत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मानुपुर से बलाड़े वाले रोड पर एक कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस कार में नया शादीशुदा जोड़ा गुरमुख सिंह और अमरदीप कौर सवार थे। हादसे में लड़की अमरदीप कौर की मौत हो गई और गुरमुख सिंह का चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में इलाज चल रहा है, उनकी शादी इसी रविवार को हुई थी।उन्होंने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा , नई नवेली दुल्हन की हुई मौ'त