Skip to content

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ हुआ रिलीज,1 घंटे में मिले रिकॉर्ड-तोड़ Views

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ हुआ रिलीज,1 घंटे में मिले रिकॉर्ड-तोड़ Views
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ रिलीज़ हो गया है। जैसे ही शाम 6 बजे गाना लॉन्च हुआ, फैंस में खुशियों की लहर दौड़ गई। गाना रिलीज़ होने के एक घंटे के भीतर इस पर 2.54 लाख से ज़्यादा लाइक, 7,25,800 के करीब व्यूज़ और 2,14,000 कमेंट आ गए, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है और कमेंट सेक्शन फैंस के भावुक संदेशों से भरा पड़ा है।

सिद्धू के इंस्टाग्राम पर जैसे ही गाने की रिलीज़ की अनाउंसमेंट आई, लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गाने का टीज़र भी रिलीज़ से पहले रिकॉर्ड तोड़ चुका था। सिर्फ 24 घंटे में टीज़र को 34 लाख व्यू, 10.60 लाख लाइक और 20.40 लाख कमेंट मिले थे। यह सब देखकर साफ पता चलता है कि सिद्धू का क्रेज आज भी पहले जैसा ही है।

‘बरोटा’ सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद रिलीज़ होने वाला नौवां गाना है। उनके पिता बलकौर सिंह पहले ही बता चुके थे कि यह गाना नवंबर के अंत से पहले आ जाएगा।