Skip to content

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा वड़िंग व राजबीर भुल्लर को जान से मारने की धमकी मिली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा वड़िंग व राजबीर भुल्लर को जान से मारने की धमकी मिली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह भुल्लर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को परिवार समेत जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। गैंगस्टर रिंदा द्वारा दी गई इस धमकी के बाद, तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने रिंदा समेत 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव को लेकर जहां राजनीति गरमाई हुई है, वहीं गैंगस्टर और शरारती तत्व मतदाताओं को धमकाने के लिए फोन कर रहे हैं और राजनेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।

विदेशी नंबर से आई कॉल में राजा वड़िंग को 11 नवंबर तक चुनावी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर को भी रिंदा ने चुनावी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह उनकी बात नहीं मानते हैं तो पूरे परिवार को हाथ धोना पड़ सकता है। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और दोनों नेताओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की जा रही है।