Skip to content

तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के हरमीत संधू की जीत, कांग्रेस-भाजपा की जमानत जब्त

तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के हरमीत संधू की जीत, कांग्रेस-भाजपा की जमानत जब्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। पार्टी के हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर काैर रंधावा को हराया है। वहीं सांसद अमृतपाल की पार्टी वारिस पंजाब के उम्मीदवार मनदीप सिंह तीसरे नंबर पर रहे।

कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज और भाजपा के हरजीत सिंह संधू को करारी हार का सामना करना पड़ा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। 16 राउंड तक काउंटिंग हुई।

पहले दो राउंड में अकाली दल की सुखविंदर काैर आगे रहीं। तीसरे राउंड में आप के हरमीत संधू ने जो बढ़त ली तो वह आखिर तक नहीं टूटी। 10वें राउंड में पार्टी को लीड मिलते ही समर्थकों का जश्न शुरू हो गया। आम आदमी पार्टी ने 12091 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस-भाजपा दोनों की जमानत जब्त हो गई।

किसे-कितने वोट मिले आम आदमी पार्टी - 42,649 (18,000) शिरोमणि अकाली दल - 30,558 वारिस पंजाब दे - 19,629 कांग्रेस - 15,078 भाजपा - 6,239