Skip to content

पंजाब में मशहूर पंजाबी गायक डॉ. सतिंदर सरताज के नाम पर बनेगी सड़क

पंजाब में मशहूर पंजाबी गायक डॉ. सतिंदर सरताज के नाम पर बनेगी सड़क
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में मशहूर पंजाबी गायक के नाम पर सड़क बनने की खबर सामने आई है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने एक नेटिफिकेशन भी जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मशहूर पंजाबी गायक और कलाकार डॉ. सतिंदर सरताज के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार का लोक निर्माण विभाग एक सड़क का नाम डॉ. सतिंदर सरताज के नाम पर रखा है।

बताया जा रहा है कि, इस सड़क का उद्घाटन समारोह 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे दाना मंडी, चब्बेवाल, ज़िला होशियारपुर में होगा। यह समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। डॉ. सतिंदर सरताज को एक विद्वान और बुद्धिमान कलाकार के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, जिनकी रचनात्मकता और जीवनशैली ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है।