Skip to content

पंजाब की सियासत गरमाई : दिल्ली में प्रियंका गांधी से नवजोत सिद्धू ने की मुलाकात

पंजाब की सियासत गरमाई : दिल्ली में प्रियंका गांधी से नवजोत सिद्धू ने की मुलाकात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। वहीँ सिद्धू और प्रियंका गांधी की मुलाकात के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। क्योंकि हाल ही में नवजोत सिंहू सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजौत कौर सिद्धू ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। नवजोत कौर ने अमृसर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसी बीच अचानक नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

सिद्धू ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के साथ फोटो पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अपने गुरु, प्रकाश स्तंभ और मार्गदर्शक देवदूत से मुलाकात हुई.... उनके और भाई (राहुल गांधी) के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को हराने के बाद एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने 2027 से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की है।