Skip to content

फगवाड़ा : ईस्टवुड विलेज में हुआ हंगामा, युवक को लगी गोली

फगवाड़ा : ईस्टवुड विलेज में हुआ हंगामा, युवक को लगी गोली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा में मंगलवार रात फायरिंग की खबर सामने आई है । जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर स्थित ईस्टवुड विलेज में देर रात गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान फगवाड़ा निवासी संदीप के रूप में हुई है। गोली संदीप की जांघ में लगी है और उसे रामा मंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ईस्टवुड विलेज में कुछ युवकों ने हंगामा किया और जब वहां मौजूद सुरक्षा बाउंसरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हाथापाई शुरू हो गई। इसके दौरान युवकों ने फायरिंग कर दी और गोली संदीप की जांघ में लगी।

मिली जानकारी अनुसार घटना को अंजाम देकर सुखा निवासी तलहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का  खोल भी बरामद हुआ है.