Skip to content

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश शाह का हुआ निधन

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश शाह का हुआ निधन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बॉलीवुड न्यूज़ : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का आज निधन हो गया। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने आज, 25 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे, इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सतीश शाह का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय ने उन्हें दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया। उन्होंने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया, लेकिन ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाया गया इंद्रवर्दन साराभाई का किरदार उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना गया। इंदु साराभाई के व्यंग्य, हाज़िरजवाबी और नटखट अंदाज़ ने भारतीय टेलीविजन कॉमेडी को नई पहचान दी।

सतीश शाह ने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘जाने भी दो यारों’, ‘मेनें प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘ओ धरम जी ओ प्रीतम जी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए। टीवी की दुनिया में उन्होंने ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘देख भाई देख’ जैसे आइकॉनिक शोज़ के जरिए अपनी पहचान बनाई।