Skip to content

SGPC ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 करोड़ रुपये की सहायता राशि की जारी

SGPC ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 करोड़ रुपये की सहायता राशि की जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्यालय में आज अंतरिम कमेटी की बैठक हुई। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरुद्वारा साहिबों द्वारा शुरू से ही राहत कार्य जारी है और अब तक विभिन्न गुरुद्वारों के माध्यम से 77 लाख रुपये से अधिक की राशि वस्तु और धन के रूप में भेजी जा चुकी है।

गुरुद्वारों को मिलेंगे 50,000 रुपये

धामी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गुरुद्वारों को तत्काल सहायता के लिए 50,000 रुपये जारी किए जाएँगे। इसके अलावा, बाड़ में नष्ट हुई बच्चों की किताबें मुफ़्त में उपलब्ध कराई जाएँगी ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। धामी ने बताया कि राहत कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये का विशेष कोष आरक्षित किया गया है।

पंजाब सरकार से की खास अपील

किसानों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने 8 लाख लीटर डीज़ल आरक्षित करने की घोषणा की है, जो गुरुद्वारों के माध्यम से ज़मींदारों तक पहुँचाया जाएगा। धामी ने पंजाब सरकार से इस डीज़ल पर वैट हटाने की अपील की ताकि किसानों को और राहत मिल सके।