Skip to content

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर है कि डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे। डेरा प्रमुख सुबह करीब 11 बजे नाभा जेल पहुंचे, जहां उन्होंने मजीठिया से मुलाकात की। डेरा प्रमुख के आगमन से पहले नाभा जेल के बाहर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई थी।बता दे डेरा ब्यास प्रमुख द्वारा आज निकटवर्ती गांव बौड़ां में नए ब्यास डेरे का उद्घाटन करने का कार्यक्रम भी है।मुलाकात के बाद डेरा प्रमुख ने जेल के बाहर संगत से भी भेंट की। इसके बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा के शाही परिवार के वंशजों से मिलने हीरा महल स्थित उनके निवास पर गए।