Skip to content

रात 12 बजे श्मशान घाट में रील बना रहे थे युवा, तभी वहां युवक की हुई मौत

रात 12 बजे श्मशान घाट में रील बना रहे थे युवा, तभी वहां युवक की हुई मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा जिले के कमताडा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में एक युवक की जान चली गई. कुछ युवा देर रात करीब 12 बजे गांव के श्मशान घाट पहुंचे. उनका मकसद वहां पर डरावनी थीम वाली रील्स बनाना था, जिसके लिए उन्होंने तांत्रिक मंत्रों का उच्चारण भी किया.बताया जा रहा है कि वीडियो बनाते समय अचानक श्मशान घाट से कुछ अजीब और डरावनी आवाजें आने लगीं। इससे वहां मौजूद सभी युवा घबरा गए और उनमें दहशत का माहौल बन गया. इसी डर और तनाव के कारण एक युवक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई.ग्रामीणों ने बताया कि देर रात हुई घटना से गांव में भय और अशांति का माहौल है। कुछ परिवारों ने अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है.