Skip to content

आप विधायक पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, एक पुलिसकर्मी घायल

आप विधायक पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, एक पुलिसकर्मी घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में पटियाला के सन्नौर हलके से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार जब पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, उसी दौरान पठानमाजरा व उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। इससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। बाद में पठानमाजरा व उसके साथी मौके से गाड़ियों में फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक पठानमाजरा की गिरफ्तारी धारा 376 आईपीसी यानी दुष्कर्म के एक पुराने मामले में की गई थी। विधायक की सुरक्षा भी सरकार की ओर से वापस ली जा चुकी है। क्योंकि पठानमाजरा लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी कृष्ण कुमार को पंजाब में बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने बाढ़ प्रभावित अपने सन्नौर हलके की समस्याओं को उठाया और नदी के सफाई के मुद्दे पर अधिकारियों व अपनी सरकार की आलोचना की थी।