Skip to content

सुखबीर बादल का बड़ा एलान , कहा - अकाली दल की सरकार बनने पर बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं देंगे

सुखबीर बादल का बड़ा एलान , कहा - अकाली दल की सरकार बनने पर बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं देंगे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बठिंडा : शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने देश भर में आप पार्टी के आगामी चुनाव अभियानों के लिए फंड जुटाने के लिए दिल्ली के बिल्डरों के साथ पंजाब की 65,000 एकड़ जमीन औने-पौने दाम पर लेने के लिए गुप्त सौदा किया है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों की भारी मौजूदगी में संबोधित करते हुए बादल ने कहा,‘हम सरकार की ‘जमीन हड़पने की योजना’ के तहत एक इंच भी जमीन एक्वायर नहीं होने देंगे।

जब तक सरकार लैंड पूलिंग स्कीम को वापस नहीं लेती, हम अपना आंदोलन इसी तरह जारी रखेंगें।’ उन्होंने कहा, ‘2027 में राज्य में सरकार बनने पर अकाली दल एक नीति लेकर आएगा। जिसके, तहत बाहरी लोगों को राज्य में जमीन खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘इसी तरह सरकारी नौकरियां भी सिर्फ पंजाबी नौजवानों को ही दी जाएगीं।’