Skip to content

एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल और एसीपी जालंधर बबनदीप सिंह को थल सेनाध्यक्ष ने प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया

एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल और एसीपी जालंधर बबनदीप सिंह को थल सेनाध्यक्ष ने प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल और एसीपी जालंधर बबनदीप सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए थल सेनाध्यक्ष ने प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया है । यह सम्मान दोनों अधिकारियों को “ऑपरेशन सिंदूर” में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए भारतीय थल सेनाध्यक्ष द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है।

एसएसपी अमनीत कौंडल और एसीपी बबनदीप सिंह की इस उपलब्धि ने न केवल विभाग का नाम रोशन किया है, बल्कि पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गए हैं। साथ ही उनका करियर राष्ट्र की सुरक्षा और सैन्य सेवा के उच्चतम मानकों के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है।