Skip to content

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई , पुलिस ने 72 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई , पुलिस ने 72 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : आगामी स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुक्रवार को राज्य के 151 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया गया।

72 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया यह अभियान पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव के निर्देश और विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला की निगरानी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी 28 जिलों में किया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों की जांच की गई और 72 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।