Skip to content

बाढ़ से राहत दिलाने के लिए मैदान में उतरी मान सरकार, 8 कैबिनेट मंत्रियों ने फ़ील्ड पर संभाला मोर्चा

बाढ़ से राहत दिलाने के लिए मैदान में उतरी मान सरकार, 8 कैबिनेट मंत्रियों ने फ़ील्ड पर संभाला मोर्चा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में काम कर रही है. मान सरकार ने ज़मीनी हकीकत को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया. न सिर्फ 2 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई, बल्कि 8 कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में उतारकर यह साबित कर दिया कि यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरकर लोगों के दुख-दर्द में भागीदार बनती है. इसी बीच मान सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के भी आदेश दे दिए हैं.

पिछले तीन सालों में बाढ़ से बचाव के लिए 276 करोड़ रुपये का जो बुनियादी ढांचा तैयार किया गया, उसका असर आज दिख रहा है. यह योजनाएं अब सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि संकट के समय लोगों को सुरक्षा देने में सफल साबित हो रही हैं.

मैदान में उतरे ये मंत्री तरनतारन और फिरोजपुर में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर खुद सतलुज किनारे धुस्सी बांध का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्हें तुरंत राहत दी और भरोसा भी दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है. इसी तरह हरदीप सिंह मुंडिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे और डॉक्टर बलबीर सिंह ने कपूरथला के प्रशासन के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की.