Skip to content

Bhai dooj shubh muhurat 2025 : जाने भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

Bhai dooj shubh muhurat 2025 : जाने भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Bhai dooj shubh muhurat 2025 : हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहनों को समर्पित होता है। इस बार भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इसी के साथ पंचदिवसीय त्योहार दिवाली का समापन भी हो जाएगा। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को रोली और अक्षत लगाती हैं। साथ ही, उनकी लंबी उम्र व तरक्की की कामना करती हैं। शुभ मुहूर्त में भाई दूज की पूजा करने और तिलक लगाने का महत्व होता है। तो आइए जानते है भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...

भाई दूज 2025 की तारीख इस साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 23 अक्टूबर को रहेगी। बता दें कि 22 अक्टूबर, बुधवार के दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ रात में 8 बजकर 17 मिनट से होगा। वहीं, 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 47 पर इसका समापन होगा। क्योंकि उदया तिथि 23 अक्टूबर को है। ऐसे में इसी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भाई दूज मनाना सबसे शुभ माना जाता है। वहीं, अमृत चौघड़िया में भी भाई-बहन भाई दूज का पर्व मना सकते हैं। शुभ चौघड़िया मुहूर्त : 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 54 मिनट तक अमृत चौघड़िया मुहूर्त : 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 2 बजकर 54 मिनट तक शास्त्रों के अनुसार, शुभ चौघड़िया में दोपहर के वक्त भाई दूज मनाना सबसे उत्तम रहेगा।