Skip to content

मशहूर कॉमेडियन कलाकार जसविंदर भल्ला का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

मशहूर कॉमेडियन कलाकार जसविंदर भल्ला का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा जगत के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पंजाबी सिनेमा जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य शैली और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी. बताया जा रहा है कि वह बीमार चल रहे थे. सुबह से ही उनके आवास पर अभिनेताओं, कलाकारों और प्रशंसकों का तांता लग गया।

उनके निधन की खबर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी है.जसविंदर भल्ला का हर किरदार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता था. उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता.

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था. वह प्रोफेसर भी रहे. उन्होंने 1988 में ‘छनकटा 88’ से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की और फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से एक्टर बने. उनके परिवार में उनकी पत्नी परमदीप भल्ला, उनके बेटे, अभिनेता पुखराज भल्ला और नॉर्वे में रहने वाली उनकी बेटी अशप्रीत कौर हैं। उनके अंतिम क्षणों में उनके परिवार के सदस्य उनके साथ थे।