Skip to content

प्रसव पीड़ा होने लगी तो रेलवे स्टेशन पर ही आर्मी डॉक्टर ने महिला की कराई डिलीवरी…

प्रसव पीड़ा होने लगी तो रेलवे स्टेशन पर ही आर्मी डॉक्टर ने महिला की कराई डिलीवरी…
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : झांसी रेलवे स्टेशन से एक अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला ने प्लेटफॉर्म के फुटओवर ब्रिज पर एक बच्ची को जन्म दिया. खास बात यह रही कि इस दौरान भारतीय सेना के एक मेजर डॉक्टर रोहित वहां मौजूद थे, जिन्होंने बिना देरी किए महिला की मदद की और बच्ची का सुरक्षित प्रसव कराया. यह मामला मंगलवार का है, जब महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई. झांसी के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से 2 को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर महिला की हालत बिगड़ने लगी. वहां मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन किस्मत से सेना के मेजर रोहित मौके पर थे, वो झांसी के मिलिट्री हॉस्पिटल से जुड़े हैं और अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे.

[metaslider id=75534]

मेजर रोहित ने बिना किसी मेडिकल किट या ऑपरेशन थिएटर के महिला की डिलीवरी करवाई. मेजर रोहित ने महज एक पॉकेट चाकू (pocket knife), हेयर क्लिप और स्टाफ द्वारा लाए गए ग्लव्स और धोती की मदद से महिला की सफल डिलीवरी करवाई।

[metaslider id=24944]

मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम ने मेडिकल टीम को भेजा और महिला को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल शिफ्ट किया गया. उत्तर मध्य रेलवे झांसी डिवीजन ने इस पर आधिकारिक बयान जारी कर आर्मी डॉक्टर और अपनी मेडिकल टीम की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की.

[metaslider id=34068]

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोग मेजर रोहित को 'रियल हीरो' और 'फरिश्ता' कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सैनिक हर समय ड्यूटी पर होता है, चाहे वो बॉर्डर हो या रेलवे स्टेशन.