Skip to content

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर फायरिंग मामले में पकड़े गए तीन आरोपी

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर फायरिंग मामले में पकड़े गए तीन आरोपी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मोगा : कस्बा कोट इसे खा स्थित हरबंस नर्सिंग होम एवं पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस तानिया के पिता अनिलजीत कंबोज पर हमला करने वाले तीन आरोपितों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। तीनों घायलों को पुलिस की ओर से इलाज के लिए लहुलुहान अवस्था में मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। तीनों आरोपित लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के साथी थे।

[metaslider id=24944]

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों गुरलाल सिंह उर्फ गोला, खुशप्रीत सिंह उर्फ खुश, और गुरमंदीप सिंह उर्फ फौजी के पैरों में गोलियां लगीं। तीनों तरनतारन जिले के निवासी हैं, जिनमें गुरलाल सिंह और खुशप्रीत सिंह गार्डन कॉलोनी, पट्टी से तथा गुरमंदीप सिंह तलवंडी सोभा सिंह से हैं। घायल आरोपियों को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[metaslider id=34068]

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोर 30 बोर पिस्टल,10 जिंदा कारतूस, एक 32 बोर पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है।

[metaslider id=75534]