Skip to content

अमृतसर स्तिथ गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

अमृतसर स्तिथ गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल (हरिमंदिर साहिब) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 24 घंटे में दूसरी ईमेल के जरिये यह धमकी मिली है। मंगलवार को एक बार फिर से ईमेल के जरिये अज्ञात की ओर से हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद जिला शहरी पुलिस की तरफ से हरिमंदिर साहिब और आस-पास सुरक्षा पहले से भी ज्यादा कड़ी कर दी गई है। श्री हरिमंदिर साहिब के आने-जाने वाले हर एक रास्ते को सील कर दिया है और हर श्रद्धालु पर ध्यान रखा जा रहा है और अच्छे से चेकिंग भी की जा रही है। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ को भी तैनात किया गया। वहीं इसके अलावा पूरे इलाके में डॉग और बम स्क्वायड भी तैनात कर दिए गए है।

[metaslider id=75534]

एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की तरफ से धमकी दी गई है कि हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ा दिया जाएगा।शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने इस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है और पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी है।

[metaslider id=24944]   [metaslider id=34068]