पंजाब : पंजाब कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम हलके से नव निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग दिया गया है। पहले ये दोनों विभाग कुलदीप धालीवाल के पास थे।
[metaslider id=75534]वहीं कुलदीप धालीवाल ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। धालीवाल से लगातार विभाग वापस लिए जा रहे थे। धालीवाल ने एक्स पर ट्वीट किया-अपने पंजाब के लोगों के भले के लिए मेरी मेहनत जारी है। धालीवाल ने कहा कि 2013 में अमेरिका की सिटिजनशिप छोड़कर आया था। तब से एक दिन छुट्टी नहीं ली है। विभागों व पद की परवाह नहीं है। पहले की तरह पंजाब के लिए काम करता रहूंगा।
[metaslider id=34068] [metaslider id=24944]