Skip to content

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट ‘KAP’S CAFE’ पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट ‘KAP’S CAFE’ पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा के सरी शहर में स्थित कपिल शर्मा के नए रेस्टोरेंट KAP’S CAFE पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

[metaslider id=75534]

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गोलीबारी क्यों और किस कारण से की गई। मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा में KAP’S CAFE रेस्टोरेंट खोला था। घटना के बाद सरे के स्थानीय भारतीय समुदाय में भी भारी चिंता और आक्रोश देखा गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

[metaslider id=24944]   [metaslider id=34068]