Skip to content

पंजाब में चलती कार का टायर फटने से भीषण हादसा ,गाड़ी के उड़े चिथड़े

पंजाब में चलती कार का टायर फटने से भीषण हादसा ,गाड़ी के उड़े चिथड़े
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के बठिंडा में भयानक हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती भी शामिल है। हादसा सोमवार शाम लगभग चार बजे हुआ है। चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर स्थित गांव लेहरा बेगा टोल प्लाजा के पास शाम करीब चार बजे एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है यह हादसा कार का टायर फट जाने की वजह से हुआ है। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, जोबनप्रीत सिंह, हरमन और रमनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। हादसे में मारे गए चारों स्टूडेंट्स थे।

मिली जानकारी अनुसार स्विफ्ट कार में सवार ये लोग बठिंडा से रामपुरा की तरफ जा रहा थे। कार की रफ्तार तेज थी और चलती कार का टायर फट गया। जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ रामपुरा से बठिंडा की तरफ आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे के तुरंत बाद कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने समाजसेवी संस्थाओं की मदद से शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच कैंट थाने की पुलिस कर रही है।