Skip to content

पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ : मोहाली की एक अदालत ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद जसबीर सिंह को अदालत में पेश किया गया था। चार जून को गिरफ्तारी के बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था जिसे बाद में दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। सिंह के वकील मोहित धूपर ने कहा कि उसे 23 जून को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

[metaslider id=34140] रूपनगर जिले के महलान गांव का रहने वाला जसबीर सिंह उर्फ जान महल (41) एक यूट्यूब चैनल जान महल चलाता था जिसके 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह यात्रा और खाना पकाने के वीडियो ब्लॉग पोस्ट करता था। सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजी गयी हरियाणा की इंफ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा के साथ निकट संपर्क में होने का आरोप है। हालांकि, सिंह के परिवार ने कहा कि वह निर्दोष है और दावा किया कि 10 दिनों से अधिक समय तक पुलिस के साथ सहयोग करने के बावजूद उसे गिरफ्तार किया गया।

[metaslider id=24944]