Skip to content

क्या दोपहिया वाहन को भी देना होगा टोल ? नितिन गडकरी ने बताया सच

क्या दोपहिया वाहन को भी देना होगा टोल ? नितिन गडकरी ने बताया सच
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें वायरल होने लगीं। हालाकिं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर सफाई देते हुए इन खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक हैं और पूरी तरह से गलत हैं।

गडकरी ने 26 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कुछ मीडिया संस्थान यह प्रचारित कर रहे हैं कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा, जबकि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

दोपहिया वाहनों को पहले की तरह छूट जारी गडकरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस तरह का कोई भी निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट पहले की तरह ही जारी रहेगी। जो खबरें फैल रही हैं, वे न केवल तथ्यहीन हैं बल्कि समाज में अनावश्यक भ्रम और सनसनी फैलाने का कार्य कर रही हैं।” उन्होंने ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने वाले मीडिया संस्थानों की आलोचना करते हुए कहा कि बिना सत्यापन के इस तरह की खबरें फैलाना जिम्मेदार पत्रकारिता नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

[metaslider id=34068]

NHAI ने भी खबरों को बताया भ्रामक वहीं, इन खबरों को लेकर NHAI ने भी एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। NHAI ने कहा, "मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।"

[metaslider id=24944]