Skip to content

विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज कोर्ट ने फैसला सुनाया। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने रमन अरोड़ा के बेटे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया हैं, वहीं उनके बेटे राजन अरोड़ा की अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे लेकर आज कोर्ट में सुनवाई थी। लेकिन बताया जा रहा है कि कोर्ट ने फिलहाल राजन अरोड़ा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं एटीपी विशिष्ट की ज़मानत भी अदालत ने ख़ारिज की है। बता दे इस मामले में अभी तक विजीलैंस जांच जारी है, और आने वाले समय में कई और अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है।

[metaslider id=34140]   [metaslider id=25498]