Skip to content

लुधियाना सेंट्रल जेल का वार्डन गिरफ्तार, जेल में बंद कैदियों को देता था नशे का सामान

लुधियाना सेंट्रल जेल का वार्डन गिरफ्तार, जेल में बंद कैदियों को देता था नशे का सामान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामले में जेल में तैनात एक वार्डन को कैदियों को तंबाकू पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने की है।

[metaslider id=34140]

आरोपी वार्डन की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो फाजिल्का जिले के सिंघेवाला गांव का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरप्रीत सिंह जेल पहुंचा और उसने बड़ी ही चालाकी से अपने पैरों में टेप के सहारे तंबाकू के पैकेट छिपा रखे थे। मोजे पहनकर वह सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जेल अधिकारियों को शक हुआ और तलाशी के दौरान पूरा मामला सामने आ गया।ऐसे में यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल रहा होगा।

[metaslider id=25498]