Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर के मशहूर कारोबारी की लापता बहू का मिला शव

जालंधर के मशहूर कारोबारी की लापता बहू का मिला शव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर सामने आई है कि यहां प्लाईवुड कारोबारी परिवार की छोटी बहू सोनम तिवारी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि सोनम का शव गोइंदवाल में गहरे पानी में तैरता मिला, जिसे गोताखोरों की मदद से निकाला गया है। इस खबर के बाद परिवार सहित इलाके में मातम छा गया।

[metaslider id=34068]

बता दें कि शनिवार रात लगभग 9:30 बजे सोनम ब्यास दरिया के पुल से अचानक लापता हो गईं। सूत्रों के अनुसार सोनम तिवारी बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं। मिली जानकारी अनुसार शनिवार की शाम सोनम अपनी एक सहेली के साथ दरिया किनारे गई थी। पुल पर पहुंचकर उसने कार रुकवाई, सहेली को गाड़ी में बैठने को कहा और स्वयं पीछे मुड़कर पुल की ओर चली गईं। जानकारी के अनुसार, सोनम तिवारी ने पुल पर अपनी चप्पलें उतार दीं और अपने पति व बच्चों को “आई लव यू” का संदेश भेजा। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो उनकी सहेली ने जालंधर में परिवार को सूचना दी। रविवार को पूरे दिन हरिके पत्तन और ब्यास दरिया के आसपास गोताखोरों और विशेष खोजी दलों ने तलाशी अभियान चलाया गया था।

[metaslider id=24944]

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोनम की सहेली और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के कारण कुछ हद तक साफ हो सकते हैं।