Skip to content

कांटा लगा गाने से हिट हुई शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन

कांटा लगा गाने से हिट हुई शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बॉलीवुड न्यूज़ : बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली के सीने में बीती देर रात दर्द उठा और उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया है। शुरुआती तौर पर बताया गया कि हार्ट अटैक के कारण शेफाली की मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि शेफाली के परिजनों ने खुलासा किया है कि वे हार्ट समेत दूसरी बीमारियों से जूझ रही थीं।

[metaslider id=75534]

बता दें कि शेफाली जिम फ्रीक थीं और रोजाना कसरत किया करती थीं। बिग बॉस-13 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं शैफाली का कसरत के प्रति लगाव साफ देखने को मिला था। यहां बिग बॉस के घर में भी शेफाली रोजाना जिम किया करती थीं।

[metaslider id=34068]

बता दें कि शेफाली साल 2002 में अपने गाने 'कांटा लगा' से रातों-रात स्टार बनी थीं। शेफाली के इस गाने ने उन्हें खूब पॉपुलरिटी दिलाई थी। इसके बाद शेफाली लगातार फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करती रहीं। शेफाली ने रियालिटी शोज में भी अपना जलवा दिखाया और बिग बॉस-13 में अपनी धाक जमाई। इसके साथ ही डांसिंग रियालिटी शोज में भी शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ खूब रंग जमाते नजर आ चुकी हैं। लेकिन बीती रात शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली के निधन से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूबी है और असमय मौत से हैरान है।

[metaslider id=24944]