Skip to content

पठानकोट में बारिश ने तबाही मचाई , रणजीत सागर बांध प्रोजेक्ट रोड लैंडस्लाइड के बाद बंद

पठानकोट में बारिश ने तबाही मचाई , रणजीत सागर बांध प्रोजेक्ट रोड लैंडस्लाइड के बाद बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के पठानकोट जिले में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। रणजीत सागर बांध परियोजना को जाने वाले प्रोजेक्ट रोड पर व्यू प्वाइंट के निकट और शाहपुरकंडी से धारकला को जोड़ने वाली सड़क पर भारी लैंडस्लाइडिंग के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इससे स्थानीय लोगों और परियोजना कर्मियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

[metaslider id=75534]

लैंडस्लाइडिंग की सूचना मिलते ही रणजीत सागर बांध परियोजना के कम्युनिकेशन मंडल के एसडीओ गुरमुख सिंह, राजकुमार, और जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन, साथ ही पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल भट्ट और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सरकारी मशीनरी और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, सड़क पर गिरी बड़ी चट्टानों को तोड़कर हटाने में समय लगने की संभावना है।

[metaslider id=34068]

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि रात में हुई लैंडस्लाइडिंग गनीमत रही, वरना दिन के समय यह हादसा भारी जानी-माली नुकसान का कारण बन सकता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम में सड़कों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। मौसम विभाग ने पठानकोट सहित पंजाब के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

[metaslider id=24944]