Skip to content

पंजाब में AAP विधायक का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया दुख

पंजाब में AAP विधायक का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर है कि आम आदमी पार्टी के तरनतारन से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आकस्मिक निधन हो गया है. लंबी बीमारी के चलते उन्हें देर रात अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन की सूचना से पार्टी के नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई

[metaslider id=34068]

उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है. सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा, "तरनतारन से हमारे पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली. सुनकर बेहद दुःख हुआ. डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे."

[metaslider id=24944]

उन्होंने आगे लिखा, "इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे. वाहेगुरु वाहेगुरु."