पंजाब : दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले पिता बलकौर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। बलकौर सिंह ने ऐलान किया है कि वह साल 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]पंजाब के मानसा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में मंगलवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी शिरकत की और ऐलान किया कि वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि अब तक उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिल पाया है।
बलकौर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज संविधान को बचाने की बड़ी जरूरत है, क्योंकि पंजाब और देशभर में दिनदहाड़े लोगों के कत्ल हो रहे हैं और उनके बेटे शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की भी दिनदहाड़े मानसा में हत्या कर दी गई थी। मगर, साजिशकर्ता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, इसलिए मैं अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ूंगा।‘
पंजाब में लॉ ऑर्डर की बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है और पंजाब के मुख्यमंत्री इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। पंजाब सरकार ने मेरे बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, कुछ शूटर्स को जरूर गिरफ्तार किया गया है।‘