कपूरथला : पंजाब के कपूरथला में डकैती की बड़ी वारदात की खबर है। मिली जानकारी अनुसार फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित एचडीएफसी बैंक में तीन लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर 40 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]मिली जानकारी के मुताबिक, डकैत सफेद वर्ना कार में आए और पिस्तौल लेकर बैंक के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी। डकैतों ने बैंक मैनेजर को कैश वॉल्ट खोलने के लिए धमकाया। डकैत अपने साथ करीब 35/40 लाख रुपये की नकदी और बैंक कर्मचारियों के मोबाइल लूट ले गए। डकैती करने के बाद वे जिला होशियारपुर की ओर निकल गए।