Skip to content

दर्दनाक हादसा , छत से गिरा बच्चा बिजली की तारों में फसने से लगा करंट

दर्दनाक हादसा , छत से गिरा बच्चा बिजली की तारों में फसने से लगा करंट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ : एक दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। मौलीजागरां में वीरवार को एक बच्चा अचानक घर की छत से गिर गया। छत के पास ही बिजली की तारें गुजर रही थी जिनमें बच्चा फंस गया। इस कारण उसे करंट लग गया और वह बेसुध हो गया।

मकान मालिक पूरन चंद ने डंडे से बड़ी मुश्किल से बच्चे को नीचे उतारा। नीचे खड़े लोगों ने बच्चे को संभाला। उसे फौरन सेक्टर-6 पंचकूला के जनरल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर थी जिस कारण उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

बच्चे की पहचान 11वर्षीय शौर्य के रूप में हुई है। वह मौलीजागरां के विकासनगर का ही रहने वाला है। बच्चे के पिता विकास ने बताया कि वह पेंट का काम करते हैं और वीरवार को काम के चलते बाहर गए थे। बच्चे के साथ हुए हादसे के बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि शौर्य उनका इकलौता बेटा है.