Skip to content

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , 19, 20, 21 अप्रैल तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , 19, 20, 21 अप्रैल तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नई दिल्ली : दिल्ली में मौसम ने करवट ली है. शुक्रवार की देर शाम आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.मौसम विभाग के अनुसार, इस वीकेंड दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जिसके साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

शनिवार और रविवार को दिल्ली वासियों को फिर से मौसम की सख्ती का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाकों में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, हिमालयी क्षेत्रों और उप-हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्यों में भी आंधी और बिजली की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में लू और धूल भरी आंधी देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां भीषण गर्मी और हीटवेव की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक,राजस्थान में कई जगहों पर लू चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर गर्मी और उमस की संभावना है. उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. गुजरात राज्य में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ और इसकी भूमिका

मौसम विभाग के अनुसार, इस अचानक मौसम परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तरी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 19 से 21 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।